Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

महिला यात्री ने की रेलवे स्टेशन में सुसाइड की कोशिश, खाया जहर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। चकरभाठा रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने ट्रेन से उतरते ही ज़हर का सेवन कर लिया, लेकिन डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बचाई गई। घटना तब हुई जब रायपुर से आ रही एक ट्रेन में सफर कर रही महिला ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया और चकरभाठा रेलवे स्टेशन पर उतरी। महिला की हालत गंभीर थी और उसके हाथ में तीन महीने का मासूम बच्चा था। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी।

टास्क मिलने पर चकरभाठा-112 की टीम के आरक्षक धर्मेश बघेल और चालक दुर्गेश साहू महज आठ मिनट के भीतर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। महिला पारिवारिक विवाद के कारण जहर खा चुकी थी और बेहोशी की हालत में थी।

इसे भी पढ़ें:  फ्लोरा मैक्स फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने की आत्महत्या : कंपनी की धोखाधड़ी से था परेशान

आरक्षक धर्मेश ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत बच्चे को अपनी गोद में उठाया और लोगों की मदद से महिला को 112 वाहन से बिलासपुर के अस्पताल पहुँचाया, जहां उसकी जान बचा ली गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरक्षक धर्मेश बघेल को पुरस्कृत किया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles