Advertisment
जगदलपुरछत्तीसगढ़

मोबाइल टावर में भीषण आगजनी की घटना, सहमे आसपास के लोग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा इलाके में स्थित एक मोबाइल टावर के केबिन में आग लग गई, जिससे वहां रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया. यह घटना इतनी भयंकर थी कि आग की लपटों और धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक देखा गया.

यह घटना विशाल मेगा मार्ट के पास के मोबाईल टावर में हुई, जिससे आग फैलने पर बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी. समय पर आसपास के निवासियों ने धुएं के उठते हुए गुबार को देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया.

इसे भी पढ़ें:  नहीं रहे आईपीएस प्रखर पांडेय: शाम 4:15 बजे अस्पताल में ली अंतिम सांस, विभाग में शोक की लहर

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना तकनीकी कारणों से हुई हो सकती है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles