Advertisment
Uncategorized

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुई लड़की, फर्जी पुलिस ने उतरवाए कपड़े, कहा- ‘अपनी चेस्ट…’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक इंजीनियरिंग की छात्रा डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुई. मामले में छात्रा को फर्जी बैंक अधिकारी और पुलिस ने धमकाया. छात्रा को यह बताया गया कि उसने बैंक से लोन लिया है, जिसे उसने चुकाया नहीं है. उसे कहा गया कि इसके चलते उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है.

मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली ये छात्रा नागालैंड के दीमापुर जिले की रहने वाली है. रविवार को उसे एक फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताकर कहा कि उसे तुरंत एक लाख रुपये चुकाने होंगे, नहीं तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. छात्रा ने ये कहा कि उसने कभी लोन नहीं लिया, लेकिन उस व्यक्ति ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया और धमकी दी.

इसे भी पढ़ें:  ओवैसी की जीभ कटाने वाले को मिलेगा 21 लाख इनाम, जानिए किसने किया ऐलान ?

कुछ समय बाद, छात्रा को एक व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी पहने हुए उसे बताया कि उसके खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. उसे कहा गया कि उसे तुरंत वहां जाकर जमानत करानी होगी. जब छात्रा ने कहा कि वह तुरंत नहीं आ सकती, तो उस व्यक्ति ने कहा कि वह ऑनलाइन जमानत करवा सकती है, जिसके लिए 38,000 रुपये ट्रांसफर करने होंगे. छात्रा ने मजबूरी में पैसे ट्रांसफर कर दिए.

अपने चेस्ट पर बना टैटू दिखाओ

फिर, उस व्यक्ति ने कहा कि उसे अपनी चेस्ट पर बना टैटू दिखाना होगा, ताकि उसकी पहचान हो सके. डर के मारे छात्रा ने अपने कपड़े उतार दिए. उसके बाद, उसी व्यक्ति ने फिर से कॉल किया और कहा कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है. जिसके बाद उसे 1 लाख रुपये और भेजने की धमकी दी गई. पैसे ना भेजने की स्थिति में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई. परेशान होकर छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार के इस केंद्रीय मंत्री की तीन पीढ़ियों ने कभी नहीं भरा बिजली बिल, खुद किया खुलासा, कहा- ‘दादा से लेकर मैं…

पुलिस ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में मामला दर्ज कर लिया है और दोनों फर्जी नंबरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. गोरखपुर में इससे पहले भी कई लोग डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से इस तरह की कार्रवाई की कोई आधिकारिक प्रक्रिया नहीं है. पुलिस जनता को सतर्क रहने के लिए कहती है, लेकिन फिर भी लोग ऐसी धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं. ये घटना सभी के लिए एक चेतावनी है कि हमें सावधान रहना चाहिए और किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर विश्वास नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:  5वीं के छात्र ने की आत्महत्या, भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles