Advertisment
दिल्ली

रामलीला करते समय ‘कुंभकर्ण’ को मंच पर आया हार्ट अटैक, हमेशा के लिए ‘सो गया’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके में रामलीला के दौरान रावण के भाई कुंभकर्ण का रोल निभा रहे कलाकार की मौत हो गई। रामलीला मंचन के दौरान मंच स्टेज पर ही ‘कुंभकर्ण’ का रोल निभा रहे कलाकार को हार्ट अटैक आया और हमेशा के लिए ‘सो गया’। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस साल शारदीय नवरात्रि के दौरान ये दूसरी घटना है, जब रामलीला में कोई रोल निभा रहे कलाकार की मौत हुई है।  मृतक कलाकार की पहचान पश्चिम विहार के रहने वाले विक्रम तनेजा के रूप में हुई है।

दरअसल दशहरा के अवसर पर दिल्ली में जगह-जगह रामलीला का आयोजन हुआ। 12 अक्यूबर को विजयादशमी के दिन दिल्ली के मालवीय नगर में भी रामलीला का मंचन हो रहा था। इसी दौरान रामलीला में कुंभकरण के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल: शराब घोटाला केस बंद करने की लगा दी गुहार

रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे शख्स विक्रम तनेजा को स्टेज पर ही हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद वह मंच पर ही गिर गया और सो गया। रावण के जगाने पर भी वह जाग नहीं रहा था. फिर उसके सिने में ऐसा दर्द उठा कि उसकी मौत हो गई।

भगवान राम का रोल निभाने वाले कलाकार की हुई थी मौत 

इससे पहले शाहदरा इलाके में नवरात्रि के अवसर पर रामलीला के मंचन के दौरान भगवान राम का रोल निभा रहे कलाकार की मौत हुई थी। उन्हें भी ऐसे ही सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पहचान सुशील कौशिक के रूप में हुई, जोकि विश्वकर्मा नगर इलाके के रहने वाले थे. सुशील पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी पर 6 साल की बैन वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग के काम में हस्तक्षेप नहीं

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles