Advertisment
जगदलपुरछत्तीसगढ़

ट्रक में कंटेनर के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 80 लाख का गांजा, पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को धरदबोचा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। जगदलपुर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ट्रक में दीप जलाने वाले तेल के बाटल के कार्टुनो के बीच करीब 804.805 किलो गांजा छिपाकर महाराष्ट्र ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को धरदबोचा है, आरोपियों से जब्त गांजे की कीमत 80 लाख 48,050 से ज्यादा बताई जा रही है।

दरअसल, मुखबिर की सूचना पर टीम ने ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका के सामने एनएच 63 मेन रोड के पास नाकाबंदी की। इस दौरान जब ट्रक वहां से गुजरा तो टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। ट्रक के डाले में दीप जलाने के तेल के कार्टुनो के बीच में 26 प्लास्टिक बोरियो में कुल 804.805 किलोग्राम छिपाकर रखा हुआ था, जिसे टीम ने बरामद किया।

इसे भी पढ़ें:  6 ढाबा मालिकों पर पुलिस का एक्शन, शराब परोसने वालों पर की गई कार्रवाई

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया और ओडिशा से गांजा तस्करी कर जगदलपुर के रास्ते महाराष्ट्र लेकर जाने की बात कही। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त ट्रक, दीप जलाने का तिल का तेल (105 कार्टून) और दो विवो कंपनी के मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। इन सभी की कुल कीमत ₹96,73,050 है।

पूछताछ में आरोपियों में अपना नाम सुहाष कुमार क्षीरसागर (उम्र 24 साल) पिता कुमार क्षीरसागर और दूसरा सोमनाथ विजय चौरे (उम्र 26 साल ) पिता विजय भगवत चौरे है. दोनों तस्कर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल! 20 साल से फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी, आरोपी पर जिम्मेदार मेहरबान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles