Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

6 ढाबा मालिकों पर पुलिस का एक्शन, शराब परोसने वालों पर की गई कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोटा। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे के ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कुल 6 ढाबों में छापा मारा। साथ ही शराब परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने ये कदम उठाया है। जिसके तहत अवैध शराब विक्रेताओं, होटल ,ढाबों में शराब का सेवन कराने वाले संचालकों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है।

दरअसल पुलिस ने नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबों पर छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। विशेषकर उन ढाबों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जहां शराब बिक्री और सेवन हो रहा है। वहीं शनिवार को रतनपुर के कई ढाबों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कर्रा के कुलदीप ढाबे में शराब पिलाते हुए पाया गया। इसके बाद ढाबा संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें:  एक ही ट्रक से भिड़ी पुलिस की 3 गाड़ियां, हादसे में आरक्षक की मौत, ASI सहित 2 पुलिसकर्मी घायल
checking campaign
ढाबों में शराब परोसने वालों पर हुई कार्रवाई

6 ढाबों पर की गई कार्रवाई 

रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध शराब बिक्री और ढाबों पर शराब पिलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को क्षेत्र के गहलोत ढाबा सहित कुल 6 ढाबों पर छापेमारी की गई। जिसमें कर्रा के कुलदीप ढाबा में शराब पिलाते हुए पाए जाने पर ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles