Advertisment
Uncategorized

नकली नोट पर गांधी जी की जगह छापी इस एक्टर की तस्वीर, RBI की जगह लिखा ये नाम, सोने के व्यापारी को लगाया करोड़ों रुपये का चूना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने नकली नोट की एक बड़ी खेप जब्त की है। सभी नकली नोट 500-500 के हैं, जिनकी कुल रकम 1 करोड़ 60 लाख रुपये है। नोट पर गांधी जी की जगह एक्टर अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई है। वहीं Reserve Bank Of India की जगह Resole Bank of India लिखा है। नकली नोट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नकली नोट में खुद की फोटो छपने पर अब खुद अनुपम खेर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तस्वीर छपे नोट की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘लो जी कर लो बात… कुछ भी हो सकता है!

इसे भी पढ़ें:  हाथ में हथकड़ी लगाकर कैदी पहुंचा ताजमहल देखने, मामला कर देगा हैरान

दरअसल खबर के अनुसार, नकली नोट एक सर्राफा व्यापारी मेहुल ठक्कर के पास से जब्त किए गए हैं। सर्राफा व्यापारी ने बताया कि उसको एक करोड़ 60 लाख रुपये की रकम कैश में दी जानी थी। एक व्यक्ति ने उसे बैग में कैश भर कर दिया, जब बैग खोला तो उसमें से नकली नोट निकले, जिन पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर ती तस्वीर बनी हुई थी।

वहीं हीं Reserve Bank Of India की जगह Resole Bank of India लिखा है। साथ ही नोट के बंडल पर SBI का जो कागज लगा है, वो भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नहीं बल्कि Start Bank of India का नाम छपा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फ्रॉड के प्लानिंग लंबी है और गहराई से की गई है।

इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी पर नहीं पहुंचा जवान तो घर पहुंचे दोस्त, फिर पति-पत्नी को जिस हाल में देखा फटी रह गई आंखें

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अब पता लगाया जा रहा है कि ये नोट कैसे बने और इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन है? ये भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि नकली नोटों की छपाई कहां से हो रही है और ऐसे कितनी फेक करेंसी फैलाई जा चुकी हैं?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles