Advertisment
Uncategorized

… जब पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लगाया फोन, जानिए कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से क्या मिला जवाब

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जम्मू-कश्मीर में रविवार को चुनावी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीएम मोदी के विरोधी मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें साथी नेताओं और सुरक्षा कर्मियों ने संभाला। हालांकि उनकी सेहत में अब सुधार है। इसी बीच पीएम नरेन्द्र मोदी को जब इसकी जानकारी हुई तो खुद ही  मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान जब खड़गे लोगों को संबोधित कर रहे थे उस दौरान वो आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर भावुक हो गए। खड़गे ने भावुक होकर कहा, ‘जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में हैं और भाजपा देश पर शासन कर रही है, मैं न तो चैन से बैठूंगा और न ही मरूंगा। भाषण देने के दौरान वो कुछ देर के लिए असहज महसूस करने लगे।

इसी दौरान मंच पर ही अचानक से उनकी आवाज लड़खड़ाने लगी। उनके साथ मौजूद वहां उनके सहयोगी तुरंत उनके पास पहुंचे और सहारा देकर, वहां से ले गए।

इसे भी पढ़ें:  विमान में बम की सूचना देने वाले यात्री को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार…

खड़गे की तबीयत में थोड़ा सुधार आया तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फिर मोर्चा संभाला और भाषण दिया। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘जब तक मोदी सत्ता में हैं, मैं नहीं मरूंगा…’, उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया। क्या आप ऐसे व्यक्ति पर विश्वास कर सकते हैं जो 10 साल में आपकी समृद्धि वापस नहीं ला सकता? अगर कोई भाजपा नेता आपके सामने आता है, तो उससे पूछें कि वे समृद्धि लाए या नहीं।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां आकर युवाओं के भविष्य के लिए झूठे आंसू बहा रहे हैं। सच तो यह है कि इन लोगों ने पिछले 10 वर्षों में पूरे देश के युवाओं को अंधकार में धकेल दिया है। इसके लिए खुद पीएम मोदी जी जिम्मेदार हैं।

इसे भी पढ़ें:  जाति प्रमाण पत्र के अभाव में स्कूल ने रोकी पढ़ाई, मजदूरी करने को मजबूर हुई छात्रा

कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

उधर, कांग्रेस ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर को कठुआ जिले के बिलावर निर्वाचन क्षेत्र में लैंड करने में मदद नहीं की और उनके प्रचार को बाधित करने की कोशिश की है। दरअसल, प्रियंका गांधी को जम्मू क्षेत्र के बिलावर और बिश्नाह निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करना था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर वहां लैंड नहीं कर सका। इससे वह पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल के लिए समर्थन मांगने में असमर्थ रहीं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles