Advertisment
भिलाईछत्तीसगढ़

भाजपा नेता के बेटे की दबंगई : दोस्तों के साथ वार्ड बॉय और पुलिस कर्मी को पीटा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में भाजपा नेता का बेटा और उसके दोस्तों ने मिलकर दबंगई दिखाते हुए अस्पताल के वार्ड बॉय और ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ ने काम बंद कर दिया। इस घटना से बवाल मच गया। पुलिस ने आरोपी युवकों में से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

इनमें मुख्य आरोपी अभय चौबे भिलाई-चरोदा क्षेत्र के भाजपा नेता राजीव चौबे का बेटा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत पर धारा 221, 115(2), 296, 351(3), 132, 190 191(2), 324(3) बोएनएस एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धार 3 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस अफसर की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, स्कूटी में लगी थी आग

फरार आरोपियों की तलाश 

सुपेला पुलिस ने बताया कि नवीन नगर एसबीआई बैंक चरोदा मिलाई तीन निवासी अभय चौबे, शांति पारा मिलाई ३ सागर पटेल, गौतम सिंह बिना नंबर की स्कार्पियो वाहन में सवार हो कर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर कर्मचारियों को भाजपा नेता का बेटा अमय, सागर, गौतम ने मिलकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाली गलौज कर मारपीट की। इसके अलावा जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाए है। घटना में फरार गिनिश, हरीश तारक उर्फ मुन्ना की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  आंगन में आसमान से आई तड़कती मौत, महिला ने तोड़ा दम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles