Advertisment
जगदलपुरछत्तीसगढ़

जगदलपुर महापौर पर कांग्रेस पार्षद का भद्दा कमेंट, ‘मस्त साड़ी पहनी हो, गालों की चमक बढ़ रही है’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में जगदलपुर नगर पालिक निगम की महापौर सफिरा साहू ने पाषर्द राजेश राय पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। साहू का आरोप है कि राय उन्हें देखकर फब्तियां कसते हैं। सफिरा ने बताया कि राय ने उन्हें देखकर ‘मस्त साड़ी पहनी हो’ और ‘आपके गालों की चमक बढ़ रही है’ जैसे कमेंट्स किए। इस मामले में पार्षद के ऊपर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए वे इस बात की शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं।

महापौर सफीरा साहू ने इस संबंध में जगदलपुर के बोधघाट थाने में राय के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

इसे भी पढ़ें:  रामनवमी के दिन धड़ल्ले से बिकी शराब

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि, ‘दिनांक 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार को समय दोपहर 3.30 बजे मेरे द्वारा नगर निगम कार्यालय से बाहर निकलने के दौरान मैंने पार्षद श्री सूर्यापानी को फल दिया, जिसको देखकर राजेश राय ने मेरे गालों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसलिए ही आपके गालों की चमक बढ़ रही है। पार्षद राजेश राय के द्वारा मुझ पर अभद्र टिप्पणी की गई।’ महापौर ने आगे बताया, ‘वहीं, दिनांक 13 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में सामान्य सभा के दौरान राजेश राय के द्वारा पुनः मुझ पर मेरे द्वारा पहनी हुई साड़ी पर टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि मस्त साड़ी पहनी हो। उक्त पार्षद द्वारा लगातार मुझ पर व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणी करते हुए मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। चूंकि मैं जगदलपुर शहर की महापौर होने के साथ एक महिला भी हूं, इसलिए इस प्रकार के कृत्य से मुझे मानसिक रूप से परेशानी हो रही है। अतः आपसे निवेदन है कि पार्षद राजेश राय के ऊपर मानसिक रूप से प्रताडित करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का कष्ट करें।’ उधर, पुलिस ने महापौर की लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। इस मामले में गंगानगर वार्ड से कांग्रेस पार्षद राजेश राय का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है। बता दें कि, कुछ महीने पहले तक सफिरा साहू कांग्रेस पार्टी में ही थीं। लेकिन पार्टी नेताओं के साथ हुई अनबन के बाद इन्होंने इस साल मार्च महीने के आखिरी में पार्टी छोड़ दी थी और CM विष्णुदेव के सामने भाजपा की सदस्यता ली थी।

इसे भी पढ़ें:  'जनरल डायर-रावण से पीएम मोदी की तुलना', बिलासपुर में कन्हैया कुमार ने दिया विवादित बयान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles