Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर की सड़कों पर दिखा फिलिस्तीन का झंडा, हिंदू जागरण मंच ने जताया विरोध

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर : बिलासपुर के तारबाहर इलाके में सड़क पर फिलिस्तीन का झंडा लहराता नजर आया.जब इस पर हिंदू जागरण मंच की नजर पड़ी तो विरोध शुरु हुआ. हिंदू जागरण मंच ने इसकी शिकायत पुलिस से की.जिसके बाद पुलिस ने सड़क के बीच में लगे झंडों को उतारा और झंडा लगाने वाले लोगों को तलाश शुरु की.

पुलिस ने उतारा झंडा : आपको बता दें कि सोमवार रात ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोग जश्न के माहौल में थे. लेकिन तारबाहर इलाके में फिलिस्तीनी झंडे ने लोगों के रंग में भंग डालने का काम किया. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरु किया. इस मामले में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, तारबाहर थाने के पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची और झंडा को उतरवाया.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के 43 BJP नेताओं को Y+,Y,X कैटेगरी की सिक्योरिटी

वहीं हिन्दू जागरण मंच के पार्थ मुखर्जी ने कहा कि व्यापार विहार से तारबाहर तरफ आने वाले रोड पर फिलिस्तीनी झंडे काफी सारे लगे हुए थे. इसकी सुचना हमें मिली.हमने थाना प्रभारी के संज्ञान में इस घटना को लाया.

वहीं इस पूरे मामले में तारबाहर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने ईटीवी भारत को फोन पर घटना के बारे में जानकारी साझा की. गोपाल सतपथी के मुताबिक फिलिस्तीनी झंडे के निशान की तरह एक झंडा लगा हुआ था. सूचना पर हमने झंडे निकलवाए हैं और मामले की जांच में जुटे हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles