Advertisment
Uncategorized

ममता बनर्जी ने डॉक्टर्स की 3 मांगें मानी, पुलिस कमिश्नर समेत 4 अधिकारी हटाए जाएंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडिज डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच सोमवार (16 सितंबर) को बैठक हुई। बैठक में ममता बनर्जी ने डॉक्टर्स की 3 मांगें मान ली है। इसमें पुलिस कमिश्नर समेत 4 अधिकारी हटाए जाएंगे। इसी के साथ ही आज शाम तक डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो सकती है। रात करीब 11:50 बजे ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बैठक के बारे में जानकारी दी।

ममता ने कहा कि हमने डॉक्टरों की पांच में से तीन मांगें मान ली हैं। अब हमारी डॉक्टरों से अपील है कि वे काम पर लौट आएं। किसी प्रदर्शनकारी डॉक्टर के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाएगा। ममता ने कहा कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को हटाया जाएगा। कल शाम 4 बजे नए कमिश्नर पद संभालेंगे। इसके साथ हेल्थ सर्विस के डायरेक्टर, मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर और उत्तरी कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर को भी हटाया जाएगा।

हालांकि दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि अभी CM ने हमारी मांगें पूरी करने का वादा किया है। उसे पूरा नहीं किया है। हमारा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक ये वादा हकीकत में नहीं बदलता। पुलिस कमिश्नर को हटाया जाना हमारी नैतिक जीत है।

इसे भी पढ़ें:  बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, फैमिली ने दोस्तों और करीबियों से घर नहीं आने की अपील की

इधऱ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को उनके पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने हड़ताली डॉक्टर्स के साथ करीब 6 घंटे तक चली बैठक के बाद यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (उत्तर) के खिलाफ पीड़ित परिवार ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है. उन्हें भी हटा दिया जाएगा।

हमने डॉक्टरों की चार मांगें मानीः ममता

ममता बनर्जी ने कहा, सरकार ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की सभी चार मांगें स्वीकार कर ली हैं और उनमें से एक मांग रेप-मर्डर की सीबीआई जांच थी, जिस पर पहले से ही काम चल रहा है। डॉक्टरों के साथ बैठक के बाद बनर्जी ने कहा, जूनियर डॉक्टरों की मांग को देखते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने बैठक में कहा कि वो इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। शाम 4 बजे विनीत नए CP को जिम्मेदारी सौंप देंगे। पुलिस में बदलाव के अलावा चिकित्सा शिक्षा निदेशक कौस्तव नाइक और स्वास्थ्य सेवा निदेशक देबाशीष हलदर को भी उनके पदों से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही और सरकार ने डॉक्टरों की चार मांगें मान ली हैं। उन्होंने जूनियर डॉक्टरों से काम बंद करने का फैसला वापस लेने का भी अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें:  AAP के हर विधायक का घर घेरेंगे, CM भगवंत मान के यहां देंगे धरना; किसानों की पंजाब सरकार को चेतावनी

2 घंटे तक चली डॉक्टरों और सीएम के बीच बैठक

बता दें कि सोमवार शाम 6:20 बजे 42 डॉक्टर मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे और शाम 7 बजे बैठक शुरू हुई। शाम 5 बजे निर्धारित बैठक दो घंटे तक चली। इस मुद्दे को सुलझाने के पिछली बार हुई बैठक राज्य सरकार की ओर से बैठक की लाइव-स्ट्रीमिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग की डॉक्टरों की मांग को अस्वीकार करने के कारण बेनतीजा रही थी। बाद में आंदोलनकारी डॉक्टर एक समझौते पर सहमत हुए और बैठक की मिनट्स रिकॉर्ड करने और एक साइन्ड कॉपी प्राप्त करने पर सहमत हुए।

बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए स्टेनोग्राफर्स साथ ले गए थे डॉक्टर्स

इसे भी पढ़ें:  फारूक अब्दुल्ला की पाक को चेतावनी: गांदरबल में आतंकी हमले के बाद कहा- कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा

एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे गतिरोध को हल करने के लिए चार असफल प्रयासों के बाद सोमवार शाम 35 जूनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल बैठक के लिए पहुंचा था। बैठक पहले शाम 5 बजे होनी थी, लेकिन शाम 6.50 बजे शुरू हुई और रात करीब 9 बजे तक चली। इसके बाद करीब 11:30 बजे तक बैठक पर चर्चा हुई। बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए डॉक्टर अपने साथ दो स्टेनोग्राफर्स भी ले गए थे। इससे पहले बंगाल सरकार डॉक्टर्स को मीटिंग के लिए 4 बार बुलाया, लेकिन लाइव टेलीकास्ट और वीडियोग्राफी जैसी मांगों के चलते बातचीत नहीं हो सकी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- हड़ताल खत्म करें, नहीं तो कार्रवाई होगी

सुप्रीम कोर्ट ने 9 सितंबर को कोलकाता रेप-मर्डर केस की सुनवाई के दौरान जूनियर डॉक्टरों को 10 सितंबर की शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का आदेश दिया था। कोर्ट ने आदेश न मानने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इस मामले में आज फिर सुनवाई होगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles