Advertisment
Uncategorized

ताजमहल में पहले टपका पानी, अब दीवार में उगा पौधा, पर्यटकों ने VIDEO जारी कर लापरवाही की खोली पोल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आगरा. ताजमहल के रखरखाव में लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां ताजमहल के गुंबद में पौधा उग गया है. जिसका वीडियो अब पर्यटकों ने बनाकर वायरल कर दिया है. इसके बाद ASI पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है. इससे पहले ताजमहल में हुए पानी के रिसाव से शाहजहां और मुमताज की कब्र पर गिर पानी की बूंदें टपकने का मामला सामने आया था.

बता दें कि ताजमहल में पानी के रिसाव की वजह से सिकंदरा अकबर टॉम्ब में 400 साल पुरानी पेटिंग खराब हो गई है. गेट के पूर्वी दिशा बुर्ज छत पर सीलन के दाग दिख रहे हैं. वहीं ASI ने बताया कि मुख्य गुंबद पर लगे कलश में ज़ंग लगी है, जिसकी वजह से पानी का रिसाव हुआ और फिर दरार आ गई.

इसे भी पढ़ें:  शराब पीकर पहुंचा दूल्हा, जयमाल से पहले स्टेज के पीछे फूंकने लगा गांजा, दुल्हन ने देखा तो तोड़ दी शादी
दरअसल, कुछ दिन पहले ताजमहल की मुख्य गुंबद से पानी टपकने का मामला सामने आया था. पानी की बूंदें ताजमहल में मुख्य गुंबद के नीचे बनी शाहजहां और मुमताज की कब्र पर गिर रही थीं. इसकी जानकारी मिलते पुरातत्व विभाग एक्शन मोड पर आ गया था और इसकी वजह खोजने में जुट गया था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles