Advertisment
सुकमाक्राइमछत्तीसगढ़

जादू टोना के शक में सप्ताह भर के भीतर 9 लोगों ने गंवाई जान, कहीं कुल्हाड़ी से वार कर, तो कहीं बेटे के सामने पिता को उतारा मौत के घाट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुकमा। प्रदेश के वनाचंलों और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के अभाव के कारण अंधविश्वास लोगों पर हावी है। गांवों में लोग किसी भी घटना को अंधविश्वास से जोड़कर विश्लेषण करते हैं। इसके चलते जादू टोना जैसी बातें समाने आती है। गांवों में लोग जादू टोना के शक में हत्या जैस जघन्य अपराध भी कर देते हैं। अभी तीन दिन पहले ही कसडोल में टोनही के संदेह में एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या की गई थी। इसके बाद ही अब सुकमा में जादू टोना के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों को गांववालों ने मौत के घाट उतार दिया। सुकमा में पुत्र के सामने ही गांववालों ने पिता को लाठी डंडे से मारकर दर्दनाक मौत दी।

हत्याकांड की ग्राउंड रिपोर्ट लेने मिडिया के रिपोर्टर घटना स्थल पहुंचे। गांव में हत्या के कारण गम का माहौल था। मृतकों के परिजन रो बिलख रहे थे। मामले में पता चला कि घटना से पहले गांववालों ने बैठक की ​थी। बैठक में उस परिवार के पांच लोग भी शामिल हुए। गांववालों ने उस परिवार पर जादू टोना का आरोप लगाया और अचानक उस परिवार पर हमला कर दिया और दर्दनाक मौत दे दी।

इसे भी पढ़ें:  MLA देवेन्द्र यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती:रायपुर में ऑपरेशन की चल रही तैयारी

हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस ने चारों ओर से नाकाबंदी कर दी है। फॉरसिंक टीम के आने तक घटना स्थल की भी घेराबंदी कर दी गई है। इस क्षेत्र में यह ऐसा पहला मामला है, जहां गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इससे एक पूरा परिवार खत्म हो गया। इसमें एक पुलिस बल का एक प्रधान आरक्षक था, जिसके दो छोटे बच्चे हैं। मृतक के बच्चों से हमने बात की तो बच्चे ने रोते हुए बताया कि गांव वालों ने मेरे पिता को लाठी डंडे से पीटकर मार डाला, हमने कुछ नहीं किया था। बच्चे ने बताया कि मेरी आंखों के समाने गांव के लोगों ने मेरे पिता को मार डाला।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में नक्सलियों का खुनी खेल, IED Blast में DRG जवान शहीद, 3 झुलसे

बच्चे ने बताया कि उसके पिता किसी काम से सुकमा गए हुए थे, गांव वालों ने उन्हें गांव बुलाया और जैसे ही वह पहुंचे कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे, इस दौरान वह पास ही में गाय चारा रहा था। बच्चे ने बताया की जिन लोगों ने उसके पिता से मारपीट की है उसने उनका चेहरा देखा है, जिसे वह पहचान सकता है।

बस्तर के आईजी पी. सुंदराज ने इस घटना की पुष्टि की। घटना को लेकर सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि कोंटा थाना क्षेत्र के मुरलीतोड़ा के एतकल गांव में आज पांच ग्रामीणों की हत्या हुई है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि जादू टोना के शक में गांव के लोगों ने डंडे से 5 लोगों की हत्या कर दी है। इसमें पांच लोगों की अभी गिरफ्तारी हुई है। अभी वि​वेचना की जा रही है। घटना में इनवाल्व होंगे उनकी ​भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में महिला ने लोन दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी, शेयर बाजार में दोगुना करने का दिया था झांसा

इन लोगों की हुई हत्या

मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष), मौसम बिरी, करका लच्छी (43 वर्ष) और मौसम अरजो (32) के रूप में हुई है। सभी मृतक ग्राम एतकल के निवासी।

इन गांववालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सवलम राजेश (21 वर्ष), सवलम हिडमा, कारम सत्यम (35 वर्ष), कुंजाम मुकेश (28 वर्ष) और पोड़ियाम एंका शामिल है। सभी गिरफ्तार आरोपी एतकल गांव के निवासी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles