Advertisment
Uncategorized

नर्स ने सर्जिकल ब्लेड से काट डाला डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट, शराब के नशे में किया था दुष्कर्म का प्रयास

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां दुष्कर्म के प्रयास में नर्स ने डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया. घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने डॉक्टर समेत उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित आरबीएस हेल्थ केयर में हुई. आरोप है कि अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजय कुमार संजू ने अपने दो साथियों के साथ पहले शराब पी. इसके बाद वो नर्स के साथ छेड़छाड़ करने लगे. नर्स ने जब इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. नर्स ने अपनी इज्जत बचाने के लिए साहस दिखाया और सर्जिकल ब्लेड से डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया.

इसे भी पढ़ें:  शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल भेजने वाले चर्चित अधिकारी समीर वानखेड़े की पॉलिटिक्स में एंट्री, इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

इसके बाद नर्स वहां से भागी तो डॉक्टर के दो साथी उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे. नर्स ने अपने फोन से डायल 112 को कॉल कर इसकी जानकारी दी. एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर एक टीम ने छापेमारी कर डॉक्टर को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर उसके अन्य दो साथियों को भी पकड़ लिया. घटनास्थल से खून लगा हुआ कपड़ा भी बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुटी है.

सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि देर रात एक पीड़िता के द्वारा 112 पर कॉल किया गया था. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को एक खेत से बरामद किया. पीड़िता के अनुसार वो आरबीएस हॉस्पिटल में विगत 10 से 15 महीने से काम करती है. बीती रात डॉक्टर जो फिजियोथेरेपिस्ट है उन्होंने शराब के नशे में अपने दो साथियों के साथ नर्स के साथ डॉक्टर जबर्दस्ती करने का प्रयास किया. जब नर्स के द्वारा विरोध किया गया तो वह कामयाब नहीं हो पाई. फिर सर्जिकल ब्लेड से अपने बचाव के लिए उसने डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट पर प्रहार कर दिया.

इसे भी पढ़ें:  मॉल के वॉशरूम में कपड़े उतार रही थी युवती, बदमाश चुपके से बना रहा था VIDEO, विरोध करने पर…

पुलिस ने डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से पुलिस को शराब भी बरामद हुई, जिसे लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटनास्थल से बेडसीट, तीन मोबाइल को जब्त किया गया है. घटना को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरा को ऑफ कर दिया गया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉ संजय कुमार संजू बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है. वहीं दूसरे साथी की पहचान सुनील कुमार गुप्ता थाना बलिगांव जिला वैशाली तो तीसरे की पहचान अवधेश कुमार वाजितपुर सरसौना थाना बंगरा का रहने वाले के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें:  केरल पहुंचा मॉनसून, देखें लेटेस्ट तस्वीर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles