Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया की 50 से ज्‍यादा प्रॉपर्टी ED ने की अटैच, घर के बाहर लगा नोटिस, जाने पूरा मामला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सबसे चर्चित घोटाला कोयला घोटाला और मनी लॉड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की डिप्‍टी सेक्रेटरी सौम्‍या चौरसिया के खिलाफ ईडी ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। उनकी 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच कर दिया है। ED ने अटैच की गई संपत्तियों का बोर्ड उनके घर में चस्पा कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अटैच की गई संपत्तियों में सौम्या चौरसिया का भिलाई स्थित सूर्या विहार स्थित निवास भी शामिल है। सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं।

इसे भी पढ़ें:  छुई खदान धंसने से 5 ग्रामीण फंसे, एक मौत

सौम्या चौरसिया पर आरोप

ईडी ने छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले में 500 करोड़ रुपए की अवैध उगाही को लेकर जांच शुरू की थी। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि सौम्या चौरसिया ने वसूली के लिए नियमों में बदलाव किया गया था। इस लेवी से हासिल राशि से चल-अचल संपत्तियां अर्जित की गईं, जिनमें कई बेनामी भी हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles