Advertisment
Uncategorized

भाजपा नेता का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल, मच गया बवाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उदयपुर / राजस्थान के उदयपुर के एक बीजेपी नेता का महिला के साथ संदिग्ध हालत का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे नेता ने खुद इसकी पुष्टि की है कि वीडियो में वो ही दिखाई दे रहे है। हालांकि इसके पीछे उन्होंने साजिश की बात कही है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उक्त वीडियो खुद नेता जी ने ही एक वाट्सअप ग्रुप में डाला और बाद में उसे डिलीट करने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

ये नेता कोई और नहीं बल्कि राजस्थान के भाजपा देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर रहे नत्थे खां पठान है। वैसे तो नेता जी की उम्र 64 वर्ष है, लेकिन वीडियो में वे अपने उम्र से आधी उम्र की एक महिला के साथ दिखाई दे रहे है जिसे वे अपनी चौथी पत्नी बता रहे है। उक्त वायरल वीडियो 6 मिनट 50 सैकेंड का बताया जा रहा है। वीडियो में नेता जी के हाथ में मौजूद गिलास में कुछ पेय पदार्थ को वे बार-बार पीते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उक्त बीजेपी नेता ने कहा है कि ये उनका व्यक्तिगत जीवन है। समाजसेवों होने के कारण घर पर कई लोगों का आना जाना रहता है। किसी ने उनके मोबाइल से बीडियो वायरल कर दिया है। ये शर्मनाक है और वे इसकी जांच कराएंगे। पठान ने आरोप लगाया कि उनका राजनीतिक जीवन खत्म करने वाले लोगों ने जानबूझकर उनकी छवि को बिगाड़ने के लिए इस वीडियो को वायरल किया है।

इसे भी पढ़ें:  छात्रों की बड़ी जीत, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एक दिन में कराएगा प्रारंभिक परीक्षा

नत्थे खान की छवि बिजेपी में कद्दावर नेता के तौर पर रही है। 10 साल में तीसरी बार पठान को मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उनके परिवार का राजनीति में दबदबा रहा है। उनकी बहू आसमां खान 2015 में कुराबड़ में भाजपा के टिकट पर पंचायत समिति की सदस्य बनीं इसके बाद पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रधान बनीं।

चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उनकी नत्थे खान और परिवार के अन्य सदस्यों से बात हुई। वीडियो में उनके साथ दिख रही महिला खान की पत्नी ही बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके इस तरह वीडियो बनाकर उसे वायरल करना पार्टी की विचारधारा के विपरीत है। ऐसे में प्रदेश पदाधिकारी से बात कर उन्हें अपने पद से हटा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की जामा मस्जिद का सर्वे कराने की मांग, हिंदू सेना ने ASI को लिखा पत्र

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles