Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

सिम्स में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, 5 गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। न्यायधानी के सिम्स में छेड़छाड़ का मामला समाने आया है. यहां भोजन ठेकेदारकर्मी ने मरीज की अटेंडर की छेड़छाड़ की. पीड़िता की मां ने विरोध किया तो ठेकेदार के कर्मियों ने मां और बेटी की पिटाई की. सिम्स में छेड़छाड़ की घटना से हड़कंप मच गया.

मिली जानकारी के अनुसार सिम्स के भोजन ठेकेदार के कर्मियों ने इलाज कराने आई मरीज के परिजन से छेड़छाड़ की. ठेकेदार कर्मियों ने युवती का हाथ मरोड़ा और मोबाइल नंबर मांगा. कर्मी ने युवती के साथ अश्लील हरकत की. विरोध करने पर मां और बेटी से मारपीट की.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते ठेकेदारकर्मी अभिषेक सूर्यवंशी, ऋतुराज, राहुल, समीर और नागेश को गिरफ्तार किया है. बीएनएसएस नए कानून के तहत पुलिस ने धारा 170 के तहत कार्रवाई की. वहीं सिम्स हॉस्पिटल में लगे 52 सीसीटीवी कैमरे में 47 से ज्यादा खराब है.

इसे भी पढ़ें:  निकाय चुनाव 2025: तैयार हो गया BJP का घोषणा पत्र, इन वादों के साथ पार्टी कल करेगी जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles