Advertisment
क्राइम

नौकरी से निकाले जाने पर ड्राइवर ने CMO के साथ कर दिया बड़ा कांड, नगर परिषद में घुसकर…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

खंडवा में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। नौकरी से निकाला तो युवक ने सोमवार को हरसूद नगर परिषद के दफ्तर में घुसकर बड़ा कांड कर दिया। सीएमओ मोनिका पारदी को जान से मारने पिस्टल लेकर पहुंचे युवक ने दफ्तर के अंदर फायरिंग कर दी। शुक्र है कि किसी को गोली नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ। दनादन 3 राउंड फायर करने के बाद युवक मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और  घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानें पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, विशाल नामदेव नगर परिषद में सीएमओ का ड्राइवर था। विशाल की शिकायत मिलने पर CMO मोनिका पारदी ने कारण बताओ नोटिस दिया। विशाल के संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर CMO ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। तब से विशाल आहत था। सोमवार परिषद कार्यालय खुलने के बाद जैसे ही सीएमओ दफ्तर में पहुंची तो विशाल आया और फायरिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी रेंजर को बोलेरो से कुचलकर मार डाला:रायगढ़ में पीछा कर बाइक को मारी टक्कर; फिर गाड़ी बैक कर दोबारा रौंदा

बीच-बचाव में एक कर्मचारी घायल 
तीन राउंड फायरिंग के बाद विशाल नामदेव मौके से भाग गया। गनीमत रही कि किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को गोली नहीं लगी। विशाल के टारगेट पर सीएमओ मोनिका पारदी थीं। लेकिन वह भी बाल-बाल बच गई। सीएमओ दफ्तर में मौजूद पार्षद और अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इस दौरान राकेश शर्मा घायल हो गए। जिन्हें हरसूद अस्पताल में एडमिट किया हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles