Advertisment
Uncategorized

जयपुर में टूटी बांध की दीवार: कब्रिस्तान में भरा पानी, पानी में बहने लगीं लाशें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जयपुर में सोमवार की सुबह नूर का बांध की एक दीवार टूट गई। जिसकी वजह से कब्रिस्तान में पानी फैल गया। पानी के तेज बहाव की वजह से कब्रिस्तान में आने से लाशें भी बहने लगीं। हालांकि सभी शवों को स्थानीय लोगों ने पानी से बाहर निकाल लिया है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह से आमजन भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों पहले पूरे प्रदेश के अंदर बाढ़ के हालात बन गए थे, लेकिन अब स्थिति बेहतर है। वहीं अब एक बार फिर बारिश ने परेशान कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  कुरुक्षेत्र के महायज्ञ में चली गोली, बासी भोजन पर मचा बवाल, पत्थरबाजी और फायरिंग में 3 घायल

स्थानीय लोगों ने शव को निकाला बाहर
सोमवार की सुबह नागोरियान स्थित नूर का बांध का एक हिस्सा अचानक से टूट गया। पानी पास में बने कब्रिस्तान को अपनी जद में ले लिया। बांध टूटने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम को तैनात किया है। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से पानी में बहे सभी शवों को निकाल लिया गया है।

मौके पर एक टीम को किया तैनात
स्थानीय लोगों ने बताया कि बांध टूटने से कब्रिस्तान में पानी घुस गया। जिसके तेज बहाव की वजह से कब्र से कई लाशें बाहर निकल आई। जिसकी पुलिस प्रशासन और वन विभाग को दी गई। हालांकि अब पानी का बहाव कम हो गया। फिर भी मौके पर किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके इसके लिए एक टीम को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  खुल गई आईएएस पूजा खेडकर की पोल, मेडिकल कॉलेज से आया सर्टिफिकेट का सच

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles