
Uncategorized
माता वैष्णो देवी पैदल रूट पर भूस्खलन: 3 श्रद्धालु घायल, आवाजाही रुकी
माता वैष्णो देवी रूट पर सोमवार, 2 सितंबर को भूस्खलन में एक श्रद्धालु घायल हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि चंद मिनटों के अंदर ही पहाड़ भरभराकर गिर पड़ा। भूस्खलन में घायल श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि पैदल रूट पर आगे बढ़ने से खास सावधानी बरतें।
भूस्खलन के बाद माता वैष्णो देवी पैदल रूट बाधित हो गया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रास्ता फिर से बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल एहतियात बरतते हुए इस रूट पर आवाजाही रोक दी गई है। रास्ते से मलबा हटाने के लिए मौके पर पोक्लेन मशीनें बुलाई गई हैं। डीएम समेत कई सीनियर ऑफिसर मौके पर मौजूद हैं और रास्ता दोबारा बहाल करने से जुड़े काम की निगरानी कर रहे हैं।



