Advertisment
दुर्गछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, इस जिले में एक और मौत, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 23

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के आंकड़े बढ़ते जा रहे है। दुर्ग जिले में शनिवार को स्वाइन फ्लू से एक और मौत हो गई है। जिले में अब तक कुल 23 मरीज मिले है। जिनमें 13 मरीजों का इलाज रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। वहीं अब तक स्वाइन फ्लू से ग्रसित तीन लोगों ने इलाज के दौरान अपनी जान गवा दी है।

वहीं रायपुर जिले में मिलने वाले संक्रमण के मामले में 90 फीसदी की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, वे घर बैठे अथवा अपने नियमित कार्यों के दौरान ही बीमार हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक वातावरण में नमी की मात्रा बनी रहेगी, तब तक इसका खतरा बना रहेगा। माना जा रहा है कि महीने भर बाद ही वातावरण में ठंडकता लौटेगी और स्वाइन फ्लू का खतरा कम होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियां तेज़, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

चिकित्सकों के मुताबिक, स्वाइन फ्लू के संक्रमण का मामला हर साल सामने आता है, मगर इस बार संख्या कुछ ज्यादा है और मौत के आंकड़े भी दर्जनभर हो चुके हैं। रायपुर जिले में इस संक्रमण की रोकथाम के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग की टीम काम कर रही है, जो संक्रमण की वजह जानने के लिए संक्रमितों से जानकारी ले रही है।

सूत्रों के मुताबिक संक्रमित होने वालों में विभिन्न आयुवर्ग के लोग शामिल हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या अधिक है, जो नियमित कार्यों से घर से बाहर निकले और वापसी के दौरान संक्रमण लेकर अपने घर लौटे। रायपुर जिले में स्वाइन फ्लू की वजह से बीते आठ माह में दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में स्वाइन फ्लू के संक्रमितों का इलाज निजी अस्पताल के साथ एम्स और आंबेडकर अस्पताल में भी चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  खुद को कांग्रेस नेता बताकर 4 लाख की ठगी, कोरबा में पॉक्सो एक्ट के तहत जमानत दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles