Advertisment
रायपुरक्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर में 40 लाख का लोन लेकर भाग गए शातिर:कर्ज के पैसे से खरीदी गाड़ी, फिर किस्त देना किया बंद, धोखाधड़ी में गारंटर गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर के पंजाब नेशनल बैंक से 40 लाख रुपए का लोन लेकर 2 युवक शहर से फरार हो गए। लंबे समय तक जब उन्होंने बैंक का लोन नहीं चुकाया तो ब्रांच मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले में पुलिस ने लोन के गारंटर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक अनुपम नगर के ब्रांच मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि ऋषि तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने करीब 5-6 साल पहले बैंक से लोन लिया था। कंक्रीट पावर मशीन खरीदने के लिए 39 लाख 90 हजार रुपए बैंक ने दिया था। लोन में दीपक तिवारी नाम का व्यक्ति गारंटर था। यह दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।

इसे भी पढ़ें:  कुदरगढ़ देवी धाम में लगे मेले में लगी आग:2 गैस सिलेंडर फटने से 11 दुकानें जलकर राख, व्यापारियों को लाखों का नुकसान

शहर से हुए फरार

आरोपियों ने लोन के पैसे से गाड़ी खरीदने के बाद लोन की राशि बैंक में चुकानी बंद कर दी। बैंक के अधिकारियों ने उन्हें कई बार अल्टीमेटम दिया, लेकिन आरोपी ने उसका कोई जवाब नहीं दिया।गुरुवार को पुलिस ने गारंटर दीपक तिवारी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles