Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentसूरजपुर

कुदरगढ़ देवी धाम में लगे मेले में लगी आग:2 गैस सिलेंडर फटने से 11 दुकानें जलकर राख, व्यापारियों को लाखों का नुकसान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर जिले में प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम के पास मेले में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो गैस सिलेंडरों के फटने से 11 दुकानों में आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। पूरा मामला कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में आने से दुकानों में रखे खिलौने, फैंसी सामान और एक लूना बाइक जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, इस हादसे में 15 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम के पास मेले में भीषण आग लग गई।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम के पास मेले में भीषण आग लग गई।

गैस सिलेंडर फटने से भड़की आग

इसे भी पढ़ें:  मां बम्लेश्वरी मंदिर में प्रज्जवलित 901 ज्योति कलशों का विसर्जन, परंपरा के सम्मान में थमे ट्रेनों के पहिए

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन दो गैस सिलेंडरों के फटने से आग और भी भयंकर हो गई।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रतिक्रिया और बचाव कार्य

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकानों में सो रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मां महामाया नगरी का कृष्ण अर्जुनी तालाब हुआ जहरीला, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

स्थानीय प्रतिक्रिया

आग लगने के बाद से दुकानदारों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles