Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नहर में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत

जांजगीर-चांपा में 18 घंटे बाद मिला शव, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

जांजगीर-चांपा जिले के जिला मुख्यालय से 12 किलो मीटर दूर ग्राम अवरिद के नहर से 18 घंटे बाद बच्चे का शव मिला है। बच्चे की पहचान रितेश बघेल (7 साल) के रूप में की गई है। जिला मुख्यालय से होकर गुजरी हसदेव नहर में रितेश बघेल ​​​​​​​नहने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर रितेश घर से अपनी साइकिल निकाला और अकेले नहाने नहर में गया हुआ था। वहीं काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजन उसकी खोज में निकले। इसी दौरान नहर के किनारे रितेश ​​​​​​​के कपड़े, साइकिल रखा हुआ मिला था।

इसे भी पढ़ें:  गैस चूल्हा रिपेयरिंग के दौरान बड़ा हादसा: घर में लगी भीषण आग, दो साल की मासूम समेत चार झूलसे

पिता दीपक बघेल व अन्य परिजन ने बच्चे की आस-पास खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चला पाया है। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को गुरुवार देर शाम जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नगर सैनिक गोताखोरों को बुलाया गया। नहर में खोजबीन शुरू की गई मगर कुछ पता नहीं चला। रात होने के कारण गुरुवार को खोजबीन बंद कर दी गई थी।

हादसे के 18 घंटे बाद बरामद हुआ बच्चे का शव

वहीं आज शुक्रवार की सुबह ग्राम अवरिद ​​​​​​​के ग्रामीणों ने नहर में बहते हुए बच्चे का शव देखा और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर गोताखोरों की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकला गया। रितेश का शव हादसे के 18 घंटे बाद बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  होली पर मदिरा प्रेमियों ने बनाया रिकॉर्ड

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles