Advertisment
छत्तीसगढ़नक्सलीनारायणपुर

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 7 नक्सली मारे गए, इनमें दो महिलाएं भी

मौके से AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। नारायणपुर के अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में DRG और STF के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक मठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने दैनिक भास्कर से मुठभेड़ की पुष्टि की है।

टेकामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गया था।

इसे भी पढ़ें:  कश्मीर में फंसे छत्तीसगढ़ के 65 पर्यटक, सीएम साय ने की बात,'जल्द लाएंगे वापस'

जवानों ने नक्सलियों को दिया गोलियों का जवाब
जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायर खोल दिया। इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सूत्रों के मताबिक यहां पर नक्सलियों के बड़े कैडर्स मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि, जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। शुरुआती जानकारी में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, नारायणपुर SP प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी नहीं बताई है। उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन चल रहा है। जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  अगस्त महीने में 10 दिन बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी, समय रहते निपटा लें जरूरी काम, जानें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles