Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ससुर से मजाक पर दामाद ने पड़ोसी पति-पत्नी को पीटा

जांजगीर-चांपा में 5 आरोपियों ने बरसाए लाठी-डंडे, 3 लोगों के सिर पर गंभीर चोटें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा में पुरानी रंजिश को लेकर पति-पत्नी को पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ जमकर मारपीट की। पति-पत्नी को बास के डंडे और हाथ-मुक्के से पीटा गया है, इसमें एक युवक भी घायल हुआ है। पूरा मामला जांजगीर-चांपा थाना क्षेत्र के कुलीपोटा गांव का है।

पीड़ित किशन यादव ने बताया कि गाव के रहने वाले इंदल यादव का दामाद चिरंजी यादव से एक साल पहले शादी के समय बारात में विवाद हुआ था, जिसे लेकर पुरानी रंजिश रखता था। सोमवार को होली के दिन इंदल यादव के ससुर के साथ हंसी मजाक कर रहे थे, जिसे लेकर उसने होली के दिन मारपीट की।

आरोपियों ने पति-पत्नी को घर में घुसकर पीटा।
आरोपियों ने पति-पत्नी को घर में घुसकर पीटा।

जान से मारने की धमकी दी

इसे भी पढ़ें:  रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस का करेंगे शुभारंभ, अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू

पीड़ित ने बताया कि मारपीट की शिकायत थाने में नहीं दी थी, लेकिन मंगलवार की सुबह घर आकर गाली गलौज करने लगा। घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद जब घर आया तो पत्नी संजूलता यादव ने बताया कि इंदल घर में आकर मारने पीटने की धमकी देकर गया है।

मारपीट में महिला के सिर पर आई गंभीर चोट
मारपीट में महिला के सिर पर आई गंभीर चोट

घर में घुसकर मारपीट

इसके बाद पत्नी के साथ सिटी कोतवाली थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। इसकी जानकारी चिरंजी यादव को मिली। शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच 4 से 5 साथियों के साथ घर के अंदर घुसा और पहले पत्नी से मारपीट की, इसके बाद उसे भी पीटा।

मारपीट में एक युवक भी घायल।
मारपीट में एक युवक भी घायल।

पति-पत्नी के सिर पर गंभीर चोट

इसे भी पढ़ें:  पटवारी को घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा, सीमांकन के लिए महीनों से चक्कर काट रहा था आवेदक

आरोपियों ने हमारे खिलाफ रिपोर्ट किए हो कहकर बांस के डंडे और हाथ मुक्के से मारपीट की, जिससे पति-पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हुआ है।

घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कहा कि मारपीट की घटना सामने आई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पीड़ित के रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles