
महाराष्ट्र में महिला समेत 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैद्य रूप से भारत में हुए थे दाखिल
महाराष्ट्र के डोबिंवली में मानपाडा पुलिस ने एक महिला समेत 6 बांग्लादेशी नागिरकों को गिरफ्तार किया है. दस्तावेजों की जांच करने पर उनके पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला. गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक डोंबिवली के एमआईडीसी की एक कपड़े सिलाई की कंपनी में काम करते थे. कंपनी मालिक ने बिना दस्तावेज देखे ही इन सबको काम पर रखा था. इनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.पुलिस का कहना है कि ये लोग फर्जी पहचान पत्रों और दस्तावेजों का इस्तेमाल करके रह रहे थे.
महाराष्ट्र के डोंबिवली में बिना दस्तावेज अवैध रूप से भारत आए बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. कुछ दिन पहले कोलशेवाड़ी पुलिस ने 2 बांग्लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया था, और अब मानपाड़ा पुलिस ने बिना दस्तावेज अवैध रूप से भारत आए 6 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है
मानपाड़ा पुलिस के सीनियर पीआई विजय कादबाने ने बताया कि, ये सभी अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे. उनके दस्तावेजों की जांच करने पर उनके पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला. ये सभी डोंबिवली एमआईडीसी की एक कपड़े सिलाई की कंपनी में काम करते थे.



