Advertisment
Uncategorized

रूस में 9/11 जैसा बड़ा हमला, कजान शहर की 3 इमारतों पर ड्रोन अटैक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रूस के कजान शहर में शनिवार सुबह अमेरिका के 9/11 जैसा बड़ा हमला हुआ. कजान शहर को सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है. यहां के 8 बड़ी इमारतों को निशाना बनाया गया था इनमें 3 बिल्डिंग में ब्लास्ट हुआ है. ड्रोन अटैक रूस की राजधानी मॉस्को से 800 किलोमीटर दूर हुआ है. हालांकि अब तक इस हमले में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है.

सोशल मीडिया पर कजान पर हुए हमले के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कई ड्रोन इमारतों से टकराते नजर आ रहे हैं. इन हमलों के बाद रूस के दो एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया गया है. कजान के कमलीव एवेन्यू, क्लारा जेटकिन, युकोजिंस्काया, हादी ताकतश, क्रास्नाया पॉजिसिया, और ऑरेनबर्गस्की ट्रैक्ट सड़कों पर इमारतों को निशाना बनाया गया.

इसे भी पढ़ें:  'मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा', सिंगर अलका याग्निक हुईं इस रेयर बीमारी का शिकार

गौरतलब है कि अमेरिका में 2001 में आतंकियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर इसी तरह से 4 प्लेन हाईजैक कर हमला किया था. इनमें से 3 प्लेन एक-एक कर अमेरिका की 3 अहम इमारतों में क्रैश कराए गए. पहला क्रैश 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ. बोइंग 767 तेज रफ्तार से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर से जा टकराया. 18 मिनट बाद एक दूसरा बोइंग 767 बिल्डिंग के साउथ टॉवर से जा टकराया था.

बता दे कि 4 महीने पहले भी रूस पर इसी तरह से हमला किया गया था. यूक्रेन ने रूस के सारातोव शहर में 38 मंजिला रियाहशी इमारत वोल्गा स्काई को निशाना बनाया था. यहां रूस का स्ट्रैटजिक बॉम्बर मिलिट्री बेस भी है. कजान रूस का 8वां सबसे आबाद वाला शहर है. रूस के इस शहर को सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है. यहां हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन हुआ था.

इसे भी पढ़ें:  अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे कौन बनेगा करोड़पति ? नए होस्ट के लिए सबसे आगे ये 4 नाम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles