
छत्तीसगढ़
बिलासपुर में युवतियों की गुण्डागर्दी, युवतियों ने युवक पर फेंका मिर्ची पाउडर, देखें Video
बिलासपुर। शहर में मिर्ची गैंग की सक्रियता का एक मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों ने आपसी विवाद के चलते एक युवक पर मिर्ची पाउडर फेंककर हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिर्ची पाउडर फेंकने वाली युवतियों के देह व्यापार से जुड़े होने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।



