Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़

बलि देकर तंत्र मंत्र से खजाना खोजने अंबिकापुर से कोरबा पहुंचे 5 लोग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा: आधुनिकता के दौर में कुछ लोगों पर अंधविश्वास इस कदर हावी है कि वो तंत्र-मंत्र के सहारे ग्रामीण क्षेत्रों में दबे खजाने को खोजने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसा एक मामला बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मातिन में सामने आया है. जहां अंबिकापुर से 5 लोग गड़ा धन निकालने पहुंचे थे.

बली देने की थी तैयारी : मातिन गांव के बाहर जंगल में खजाना खोजने पहुंचे लोग विशेष अनुष्ठान कर बकरे की बलि देने की तैयारी कर रहे थे. जंगल में तंत्र–मंत्र का खेल चल रहा था. दीपक जलाकर, नींबू, सिंदूर, लाल कपड़ा चढ़ाकर बकरे की बलि देने की तैयारी थी. इसकी भनक लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. पता चला कि अंबिकापुर में रहने वाले पांच लोग खजाने से भरी हांडी निकालने आए है. तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव में कार्टून वार, बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर साधा निशाना

गड़ा खजाना ढूंढने अंबिकापुर से तांत्रिक लेकर कोरबा पहुंचे पांच लोग: गड़े धन के लिए तंत्र मंत्र की सूचना मिलने के बाद कुछ देर में बांगो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. गांव के सरपंच ने बताया कि पहले भी गांव से कुछ प्राचीन मूर्तियां चोरी हुई थी जिसकी सूचना बांगो पुलिस को दी गई थी और उस पर कार्रवाई भी हुई थी. इस तरह खजाना खोजने की घटना पहली बार हुई है. पुलिस ने पूछताछ के बाद एक तांत्रिक समेत पांच लोगों को अपनी हिरासत में लिया.

तांत्रिक के साथ 5 लोग पकडाए: एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान ने बताया कि तांत्रिक को लेकर तंत्र साधना की शक्ति से गड़ा धन की खोज में अंबिकापुर से पांच लोग बांगो थाना क्षेत्र के मातिन गांव पहुंचे थे. पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर: 6 महीने में दूसरी बार बढ़े शराब के दाम, यहां देखें आदेश और रेट लिस्ट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles