Advertisment
छत्तीसगढ़

सूटकेस में मिला पति का शव, पत्नी ने गुस्से में की हत्या! बेटी को सच्चाई बताकर हुई फरार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक घर से सूटकेस में मिले शव ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतक की पत्नी पर हत्या का शक जताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार बताई जा रही है. घटना का खुलासा तब हुआ जब बेटी ने मां से फोन पर हुई बातचीत में कुछ ऐसा सुना, जिसने उसकी रूह कंपा दी.

घर में मिला सूटकेस, अंदर था शव

जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर में 43 साल के संतोष भगत की लाश उनके ही घर से बरामद हुई. पुलिस ने बताया कि शव एक गहरे लाल रंग के बड़े ट्रॉली सूटकेस में बंद था और कंबल में लिपटा हुआ मिला. यह नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए. मौके से सबूत जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर नैला के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद श्रीमती दुलौरिन चौरसिया ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में प्रवेश किया

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, मृतक संतोष भगत अपनी पत्नी के साथ गांव में रहता था. दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अक्सर झगड़े होते रहते थे. घटना वाले दिन यानी 7 नवंबर को भी पति-पत्नी के बीच जमकर बहस हुई थी. इस दौरान दोनों के बीच की आवाजें कोरबा में रहने वाली उनकी मंझली बेटी ने भी फोन पर सुनी थीं.

बेटी को बताया – मैंने मार दिया

अगले दिन 8 नवंबर को आरोपी महिला ने खुद अपनी बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कंबल में लपेटकर सूटकेस में बंद कर रखा है. यह सुनकर बेटी के होश उड़ गए. उसने तुरंत 9 नवंबर को गांव पहुंचकर अपने बड़े चाचा विनोद मिंज को पूरी बात बताई और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

इसे भी पढ़ें:  नक्सलियों ने पत्र लिखकर कही शांतिवार्ता की बात, गृह मंत्री शर्मा ने कहा – बंदूक का जवाब बंदूक से होता है, चर्चा चाहते हैं, तो मुख्यधारा में आना होगा

पुलिस ने की कार्रवाई

शिकायत मिलते ही दुलदुला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली. घर के अंदर ही वह सूटकेस मिला जिसमें मृतक का शव बंद था. पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में लिया और बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles