Advertisment
छत्तीसगढ़बस्तररायपुरलोकसभा चुनाव 2024

बस्तर लोकसभा में अब तक 42.57 प्रतिशत हुआ मतदान

कोंडागांव विधानसभा में पड़े सबसे ज्यादा वोट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है. छत्तीसगढ़ की एक मात्र बस्तर सीट में भी सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. संवेदनशील इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सामान्य इलाकों में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा. वहीं परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

मतदान केन्द्र के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन दिख रही है. इसी बीच निर्वाचन आयोग ने दोपहर 1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी कर दिए हैं. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बस्तर लोकसभा में अब तक 42.57 % मतदान हुआ है.

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में घायल को देख स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने रुकवाया काफिला, मदद के लिए भेजा अस्पताल लेकिन नहीं बच सकी जान

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में अब तक सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव विधानसभा में 56.12 प्रतिशत हुआ है. वहीं सबसे कम मतदान बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में 24.93 प्रतिशत हुआ है.

विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत

बस्तर – 49. 32 प्रतिशत

बीजापुर – 24.93 प्रतिशत

चित्रकोट – 42.03 प्रतिशत

दंतेवाडा – 45.86 प्रतिशत

जगदलपुर – 41.19 प्रतिशत

कोंडागांव – 56.12 प्रतिशत

कोंटा – 32.10 प्रतिशत

नारायणपुर – 37. 20 प्रतिशत

बस्तर से ये 11 प्रत्याशी इस बार मैदान में

  1. कवासी लखमा (इंडियन नेशनल कांग्रेस)
  2. महेशराम कश्यप (बीजेपी)
  3. नरेंद्र बुरका (हमरराज पार्टी)
  4. कवलसिंह बघेल (राष्ट्रीय जनसभा पार्टी)
  5. आयतूराम मंडावी (बहुजन समाज पार्टी)
  6. फूलसिंग कचलाम (सीपीआई)
  7. शिवराम नाग (सर्व आदि दल)
  8. सुंदर बघेल (निर्दलीय)
  9. टीकम नागवंशी (गोड़वाना गणतंत्र पार्टी)
  10. जगदीश प्रसाद नाग (आजाद जनता पार्टी)
  11. प्रकाश कुमार गोटा (स्वंतत्र दल)
इसे भी पढ़ें:  साय कैबिनेट की बैैठक में डीएड अभ्यर्थियों के लिए हो सकता है ऐलान? 47 दिनों से बैठे हैं अनशन पर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles