Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़

दीपका माइंस में मिट्टी धंसने से 3 युवकों की मौत:कोरबा में कोयला चोरी करने गए थे 5 ग्रामीण; सुबह तक चला रेस्क्यू अभियान

कोयला चोरी करने गए थे एक ही गांव के हैं सभी युवक

contact for Ad1
S G Travels

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL की दीपका कोयला खदान में मिट्टी धंसने से 5 लोग दब गए। इनमें से दो को निकाल लिया गया था। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सुबह तक चले रेस्क्यू में दो लोग तो सुरक्षित निकाले गए, लेकिन 3 लोगों को नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि, हरदीबाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोडी गांव में बम्हनी कोना निवासी 5 युवक गुरुवार दोपहर 3 बजे कोयला चोरी करने गए थे। तभी अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा धंसक कर उनके ऊपर आ गिरा। खबर मिलते ही बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन के अधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। पहले मलबे में दबे दो युवकों प्रदीप पोर्ते (18 वर्ष) और शत्रुघ्न कश्यप (23 वर्ष) को बाहर निकाला गया। वहीं, एक किशोर लक्ष्मण ओढ़े (17 वर्ष) खदान के नीचे गहराई में घायल हालत में मिला। शुक्रवार तड़के उसे भी बाहर निकाला गया। मिट्टी धंसकने के बाद लक्ष्मण गहराई में गिरा था। रेस्क्यू करते समय बचाव दल की नजर उस पर पड़ी। वह टीम को अपना खून से सना हाथ दिखा रहा था। प्रशासन ने माइंस में रात भर रेस्क्यू चलाया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी समेत तमाम अधिकारी रात भर डंट रहे। माइंस से दो युवकों को सुरक्षित तो तीन लोगों के शव निकाले गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में होगा SIR : चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही प्रदेश में तैयारियां शुरू

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles