Advertisment
CG BOARD RESULTछत्तीसगढ़

IAS ऑफिसर ने शेयर किए मार्कशीट के अंक, लिखा- “कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें”

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

CGBSE Board Exam Result 2024: छत्तीसगढ़ में आज 10 और 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं. इसके पहले आईएएस ऑफिसर ने अपने 10 वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने लिखा है कि आज छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के 10वीं और 12वीं के परिणाम आ रहे हैं. खराब मार्क्स लाकर कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें.

 

दरअसल खराब परीक्षा परिणामों को देख कर बच्चे गलत कदम उठा लेते हैं. देश में ऐसे मामले बढ़ रहे हैं. आज 10 वीं और 12 वीं बोर्ड कक्षाओं के रिजल्ट जारी हुए हैं. इससे कुछ घंटे पहले छत्तीसगढ़ के IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने अपने 10 वीं कक्षा के अंक सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं. उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए अपील की है कि खराब मार्क्स लाकर कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें. बता दें कि अवनीश शरण साल 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं. वे अपने अनुभवों को हमेशा बच्चों के बीच शेयर करते हैं. आज उनका किया ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें:  नए साल से पहले गांजा तस्करी पर शिंकजा : 6 करोड़ के गांजे से भरा ट्रक पकड़ाया… तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ये शेयर किया 

डिवीज़न: थर्ड (44.5%)

गणित: 31/100
संस्कृत: 30/100
रसायन विज्ञान: 18/50
भौतिक विज्ञान: 21/50

सिविल सेवा परीक्षा: द्वितीय प्रयास में पूरे देश में 77वाँ स्थान.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles