Advertisment
देश- विदेश

पाकिस्तानी हमले में 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत, PAK सेना ने पक्तिका में आसमान से बरसाए बम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव दिख रहा है. दोनों देशों के बीच शुक्रवार को 48 घंटे के युद्धविराम (Ceasefire) को आपसी सहमति से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी.

पर इसके चंद घंटों बाद ही तालिबान ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगाया. पाकिस्तान ने डूरंड लाइन से सटे पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए. वहीं इन हमलों में 3 अफगानी क्रिकेटर्स की भी मौत हो गई है.

अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्‍तान के हमले में अपने तीन क्रिकेटरों की मौत पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है.

यह दुखद घटना पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले में हुई, जहां पाकिस्‍तानी बलों के हमले में अफगान क्रिकेटर कबीर, सिबगातुल्‍ला और हारून सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्‍य घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़ें:  रेलवे का बड़ा फैसला! अब वेटिंग टिकट कैंसिल करने पर कटेंगे इतने रुपये

जानकारी के मुताबिक ये खिलाड़ी पक्तिका की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली मैच खेलने गए थे. घर लौटने के बाद उरगुन जिले में एक सभा के दौरान उन पर हमला हुआ.

ACB ने इसे अफगानिस्‍तान के खेल जगत और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति बताया है. बोर्ड ने शहीदों के परिवारों और पक्तिका के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई है.

इस दर्दनाक घटना के बाद अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज, जिसमें पाकिस्‍तान भी शामिल था, उस सीरीज से हटने का फैसला किया है. यह सीरीज नवंबर के आखिर में खेली जानी थी.

बोर्ड ने बयान में कहा, “अल्‍लाह (SWT) शहीदों को जन्‍नत में ऊंचा दर्जा दे, घायलों को जल्‍द स्‍वास्‍थ्‍य लाभ प्रदान करे और परिवारों को इस कठिन समय में सब्र और ताकत दे.”

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव 2024: वोटिंग से पहले ही सूरत सीट से जीत गए BJP उम्मीदवार, जानिए क्या है वजह?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles