Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024देश- विदेशबीजेपीराजनीति

लोकसभा चुनाव 2024: वोटिंग से पहले ही सूरत सीट से जीत गए BJP उम्मीदवार, जानिए क्या है वजह?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरत लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल वोटिंग से पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित कर दिए गए हैं। इसकी वजह ये है कि आज सभी आठ प्रताशियों ने अपना नामांकन फॉर्म ही वापस ले लिया है। बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों से सूरत लोकसभा सीट को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा था जिसपर आज विराम लग गया है। ड्रामे की वजह ये बताई जा रही थी कि कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभानी के फॉर्म को लेकर बीजेपी की ओर से आपत्ति दर्ज करायी गयी थी और इस मामले को लेकर कल यानी रविवार को सुनवाई हुई और कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा अमान्य कर रद्द कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  कोंडागांव में पोलिंग बूथ के लिए 296 मतदान दल रवाना

आज यानी सोमवार को नामांकन फॉर्म वापस लेने की प्रक्रिया के दौरान बसपा प्रत्याशी प्यारेलाल ने एक तरफ अपना फॉर्म वापस ले लिया तो इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन का पर्चा भरा था, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो चुका है और बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल के खिलाफ कुल आठ प्रत्याशी थे। अब उन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया है तो इस स्थिति में भाजपा के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  CAA, छत्तीसगढ़ में 63 हजार शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles