
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत: कोरिया में 51 साल की महिला की मौत, जांजगीर-चाम्पा के महिला की मौत
कोरिया : प्रदेश के में स्वाइन फ्लू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वाइन फ्लू के एक-एक मरीज पॉजिटिव मिले हैं. इन दोनों को मिलाकर प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के करीब 9 मरीज पॉजिटिव मिले हैं. इन सभी मरीजों का इलाज बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है.
स्वाइन फ्लू पॉजिटिव दो मरीजों की मौत : इस बीच स्वाइन फ्लू पॉजिटिव दो मरीजों की आज ईलाज के दौरान मौत हो गई. अपोलो अस्पताल में दोनों महिला मरीजों का उपचार चल रहा था. मृतक दोनों महिलाओं में से एक मरीज कोरिया और दूसरी जांजगीर की रहने वाली थी. फिलहाल, चार अन्य स्वाइन फ्लू मरीजों का अपोलो अस्पताल में उपचार जारी है. इनमें बिलासपुर, GPM जिला और जांजगीर के मरीज शामिल हैं.
कोरिया के मरीज की स्वाइन फ्लू से मौत : जिले की एक महिला मरीज की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई. महिला का इलाज बिलासपुर अपोलाे हॉस्पिटल में चल रहा था. महिला को ज्यादा कफ बनने और कमजोरी की वजह से उसे कोरिया जिला अस्पताल लाया गया था. उसे 4 अगस्त को परिजन बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल लेकर गए थे. महिला को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अब स्वास्थ्य विभाग की टीम पाण्डवपारा में घर-घर सर्वे करेगी. सर्वे के बाद जानकारी मिलेगी कि इससे स्थानीय लोग प्रभावित हैं या नहीं.
अपोलो से भागी महिला ने भी दम तोड़ा
वहीं जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए गायब हो गई। पता चला कि परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर चले गए थे। बिलासपुर CMHO डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने उसकी मौत की पुष्टि की है।
बिलासपुर, GPM, जांजगीर-चांपा में मिले नए केस
प्रदेश में स्वाइन फ्लू के लक्षण 9 मरीजों में दिखाई दिए थे। इसके बाद सभी की जांच की गई। इनमें 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 बिलासपुर, 2 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और 1 मरीज जांजगीर-चांपा का है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



