Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में बच्चों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची महिला, पति ने घर से निकालकर सामान भी छीना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा. भदरापारा बालको नगर क्षेत्र की संतोषी महंत ने अपने चार बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय दिलाने की मांग की। वह किसी और से नहीं बल्कि अपने पति से परेशान हैं। हरतालिका तीज से ठीक पहले पति ने उसे किराए के घर से भी बेघर कर दिया और उसका सामान छीन लिया। वह आए दिन शराब पीने के लिए रुपये मांगता है।

पीड़ित संतोषी ने कहा कि उसको उसका सामान वापस चाहिए, ताकि वह बच्चों के साथ गुजर बसर कर सके। संतोषी ने बताया कि वह रोजी मजदूरी करती है और चार बच्चों का भरण पोषण करती है। उसके पति उसके साथ मारपीट करते हैं। शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता है। नहीं देने पर सरेआम जमकर पिटाई करता है, जिससे वह परेशान है। पिछले चार माह से पति से अलग बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहती है। गुरुवार की रात किराये वाले घर पर पहुंचा और तमाशा करने लगा। घर से भी सामान सहित बाहर निकाल दिया। रात भर अपने बच्चों को लेकर बस स्टैंड पर खुले में बिताने को मजबूर हो गई। बिना खाए पिए रात गुजारी। यहां तक बच्चों के आधार कार्ड और कुछ रकम भी वह ले गया। हरतालिका तीज को लेकर पूछा गया तो उसने कहा कि किसके लिए वह यह सब करेगी। जिस प्रकार का पति का व्यवहार है, उस स्थिति में किसी प्रकार की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। उसकी हरकतों से वह तंग आ चुकी है। बालको पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के पति से संपर्क किया और उसे बालको थाना बुलाया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला ने पुलिस अधिकारी को अपनी समस्या से अवगत करा दिया है। देखना होगा कि समस्या का समाधान किस प्रकार से होता है, ताकि महिला और उसके बच्चों को सामाजिक संरक्षण प्राप्त हो सके।

इसे भी पढ़ें:  2 बार ऑपरेशन करने से गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles