Advertisment
 बिलासपुरAccidentछत्तीसगढ़

स्कूटी सवार 13 साल के छात्र की मौत:बिलासपुर में नाबालिग ने महिला को मारी टक्कर;बगल से गुजर रही बस ने कुचला सिर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में स्कूटी सवार 13 साल के छात्र ने महिला को टक्कर मार दी, जिसके बाद सड़क पर वह खुद भी गिर गया। इसी दौरान नाबालिग का सिर साइड से गुजर रही बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे नाबालिग की मौत हो गई। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक करबला कोदू चौक निवासी अरमान हसन सराफा का काम करता है। वह फेरी लगाकर गहने बेचता है। मंगलवार दोपहर एक रिश्तेदार महिला अस्पताल गई थी, जिसे लेने के लिए उसका बेटा रिजवान हसन उर्फ रिज्जू (13) स्कूटी लेकर घर से निकला था, लेकिन दयालबंद मेन रोड पर बस को रॉन्ग साइड से ओवरटेक करते वक्त ये हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के इस गांव में नहीं जलता रावण:वध के बाद नाभि से निकलता है अमृत, माथे पर तिलक लगाने की परंपरा

हादसे में महिला को भी चोट आई है। वहीं, बस ड्राइवर को समझ ही नहीं आया कि नाबालिग लड़का पहिए के नीचे कैसे आ गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई और वाहनों की कतार लग गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराने में जुट गई।

इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

CCTV फुटेज में दिखा पहिए के नीचे आया छात्र

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू की। इसी दौरान पता चला कि पास की दुकान में CCTV कैमरा लगा है। पुलिस ने CCTV फुटेज निकाला और जांच की। इसके बाद पता चला कि ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  कभी जूस की दुकान चलाता था सौरभ, अपनी शादी में खर्च किए थे 200 करोड़ रुपये, जानें कैसे बन गया 'सट्टा किंग'

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles