Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

कभी जूस की दुकान चलाता था सौरभ, अपनी शादी में खर्च किए थे 200 करोड़ रुपये, जानें कैसे बन गया ‘सट्टा किंग’

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: महादेव सट्टेबाजी ऐप के मुख्य प्रवर्तकों में से एक सौरभ चंद्राकर को जल्द ही भारत लाया जा सकता है। मनी लॉड्रिंग और धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरराष्ट्रीय पुलिस (इंटरपोल) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर हाल ही में दुबई में उसकी गिरफ्तारी की गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा चंद्राकर और ऐप के एक अन्य प्रवर्तक रवि उप्पल के खिलाफ ‘रेड नोटिस’ (आरएन) जारी किये जाने के अनुरोध के बाद दोनों को पिछले साल के अंत में दुबई में हिरासत में लिया गया था और ‘‘घर में नजरबंद’’ रखा गया था।

कई बड़े नेताओं का भी नाम

सौरभ चंद्राकर 2019 में दुबई चला गया था और उससे पहले वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में अपने भाई के साथ ‘जूस फैक्ट्री’ नाम से जूस की दुकान चलाता था। ईडी का आऱोप है कि महादेव ऑनलाइन बुक (एमओबी) गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप में उसकी जांच से छत्तीसगढ़ के विभिन्न बड़े पद के राजनेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता सामने आई है। चंद्राकर और उप्पल दोनों ही छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें:  गैंगरेप के बाद शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या, नाले में फेंकी लाश, 24 दिन बाद मिला कंकाल, 2 आरोपी गिरफ्तार

अब तक इस मामले में 11 की गिरफ्तारी

ईडी ने इस मामले में अबतक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो आरोप-पत्र भी दाखिल किए गए हैं। ईडी ने अपने आरोप-पत्र में कहा है कि चंद्राकर ने फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में शादी की और इसमें कारीब 200 करोड़ रुपये ‘नकद’ खर्च किए गए। चंद्राकर के रिश्तेदारों को भारत से यूएई लाने के लिए निजी जेट किराए पर लिये गए थे और शादी में प्रदर्शन करने के लिए मशहूर हस्तियों को मोटी रकम भुगतान की गई थी।

कौन है सौरभ चंद्राकर?

सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। उसके पिता नगर निगम में पंप ऑपरेटर थे। सौरभ की एक जूस की दुकान भी थी। इससे पहले वह कपड़े की दुकान में काम करता था। 2019 में वो दुबई गया और अपने एक दोस्त रवि उत्पल को भी बुलाया। इसके बाद उसने महादेव एप लांच किया और फिर धीरे-धीरे ऑनलाइन सट्टा बाजार का बड़ा नाम बन गया। महादेव सट्टा ऐप के नाम पर करीब 600 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर टाउन में 07 बुलेट वाहन में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाने वाले को पकड़ा

शादी में खर्च किए थे 200 करोड़ रुपये

सौरभ चंद्राकर ने दुबई में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस शादी में बॉलीवुड के कई स्टार शामिल हुए थे। कहा जाता है कि सौरभ चंद्राकर ने अपने रिश्तेदारों को भारत से बुलाने के लिए प्राइवेट प्लेन किए थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles