Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग:एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ जिले में बुधवार की दोपहर शहर के मुख्य चौराहे के पास स्थित कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर सुभाष चौक स्थित अमित जींस शॉप में एकाएक आग लग गई। जब आग की लपटों के साथ निकल रहे धुएं को आसपास के लोगों ने देखा, तो तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। ऐसे में दमकल वाहनों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जाना भी अभी बाकी है।

रायगढ़ जिले में बुधवार की दोपहर शहर के मुख्य चौराहे के पास स्थित कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई।
रायगढ़ जिले में बुधवार की दोपहर शहर के मुख्य चौराहे के पास स्थित कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई।

हो सकता था बड़ा हादसा

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 पेटी गोवा के साथ पकड़ाया मोतीलाल साहू

बताया जा रहा है कि बुधवार का दिन होने की वजह से मार्केट बंद था। ऐसे में अगल-बगल की दुकानें भी बंद थीं। अगर दुकानें बंद नहीं होतीं, तो आग की लपटें दूसरे दुकानों को भी प्रभावित कर सकती थी। इससे और बड़ा हादसा हो सकता था।

दमकल की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर पाया गया काबू

जिला सेनानी अधिकारी ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि दमकल के 2 वाहनों की मदद से आग पर करीब एक घंटे बाद काबू पाया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles