Advertisment
छत्तीसगढ़शिक्षा – रोज़गार

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू

सेंटर्स में कैलकुलेटर, मोबाइल और स्मार्टवॉच बैन; सीएम साय बोले- तनावमुक्त होकर एग्जाम दें स्टूडेंट्स

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 2 मार्च से 10वीं की परीक्षा शुरू होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा में 5.97 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि इस परीक्षा में कैलकुलेटर, मोबाइल, स्मार्ट वॉच ले जाना बैन है। सिर्फ मैनुअल साधारण घड़ी बच्चे अपने साथ रख सकते हैं। किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भीतर नहीं ले जाया जा सकता।

परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से हो रही है। बोर्ड एग्जाम में इस बार राज्य में 2475 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 180 सेंटरों को संवेदनशील की लिस्ट में रखा गया है। उधर, बोर्ड एग्जाम के लिए उड़नदस्ते की अलग-अलग टीमें बनी है। बोर्ड एग्जाम सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक है।

इसे भी पढ़ें:  खेल मैदान जा रही ऑटो पलटी: स्कूली छात्राएं और खिलाड़ी घायल, दो की हालत गंभीर

सीएम विष्णुदेव साय ने स्टूडेंट्स से अपील की है कि तनाव मुक्त होकर परीक्षा दें। वहीं, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दें।

होली से पहले एग्जाम खत्म होंगे

यह परीक्षा मार्च में शुरू होकर मार्च में ही समाप्त होगी। इतना ही नहीं होली 25 मार्च को है, इसके पहले ही परीक्षा समाप्त होगी। बारहवीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक और दसवीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक होगी। बोर्ड के अफसरों का कहना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षा खत्म होने के कुछ दिनों के बाद ही मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। संभावना है कि बोर्ड के नतीजे मई के दूसरे-तीन सप्ताह तक जारी हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा – ‘कांग्रेस ने 55 साल राज किया, लेकिन कभी किसी का मंगलसूत्र नहीं छीना

इस बार 69 अति संवेदनशील केंद्र

दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड परीक्षा के 2475 सेंटरों में से कुल 180 सेंटर ऐसे हैं जिन्हें संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इसमें से भी 69 अति संवेदनशील हैं। कांकेर में सबसे अधिक 18 केंद्रों को इस लिस्ट में शामिल किया गया। इसी तरह कोंडागांव के 15, गरियाबंद के 10, बीजापुर में 7, सुकमा में 5, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में 2 समेत अन्य सेंटर हैं।

चीटिंग करते पकड़े गए तो क्या होगा

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि ऐसे बच्चों के पेपर जब्त किए जाते हैं। जांच के लिए भेजे जाते हैं। बोर्ड मेंबर्स की बैठक में तय होता है कि स्टूडेंट्स को क्या दंड देना है। स्टूडेंट्स का पूरा साल खराब होने का रिस्क ऐसे मामलों में बना रहता है इसलिए स्टूडेंट्स को नकल न करने की हिदायत दी जाती है।

इसे भी पढ़ें:  जब खेत में किसान के सामने आ गया तेंदुआ : डर के मारे चढ़ गया पेड़ पर, देखिए VIDEO

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles