Advertisment
छत्तीसगढ़

खेल मैदान जा रही ऑटो पलटी: स्कूली छात्राएं और खिलाड़ी घायल, दो की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज़ रफ़्तार ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक स्कूली छात्राएं और खिलाड़ी घायल हो गए। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मवेशी से भिड़ी ऑटो, सड़क किनारे पलटी
जानकारी के अनुसार, कन्या प्राथमिक शाला और हाई स्कूल सिवनी से लगभग 6 से 7 छात्राएं और खिलाड़ी एक ऑटो में सवार होकर पेंड्रा के खेल मैदान जा रहे थे। इसी दौरान मेन रोड पर तेज़ रफ्तार ऑटो की मवेशी से टक्कर हो गई, जिससे ऑटो असंतुलित होकर पलट गई।

इसे भी पढ़ें:  नशे में चुनाव ड्यूटी करना पड़ा महंगा, शराबी पंचायत सचिव को सीईओ ने किया निलंबित

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों का उपचार जारी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles