Advertisment
छत्तीसगढ़

मंत्रालय में मंत्रियों के लिए 12 कमरे: 13वें मंत्री के लिए जगह नहीं, जीएडी वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीन नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश में मंत्रियों की संख्या 13 हो गई है। मंत्रालय के मंत्री ब्लॉक में 12 ही कमरे हैं। तेरहवें मंत्री के लिए यहां कमरा ही नहीं है। ऐसे में जीएडी के अधिकारियों ने मंत्रियों के कमरे के लिए ऊपर से अनुमति मांगी है।

मंत्रालय में मंत्री स्तर के 12 ही कमरे बनवाए गए। उस समय किसी ने सोचा नहीं होगा कि हरियाणा में 13 मंत्री हो जाएंगे। उसके बाद छत्तीसगढ़ में भी मंत्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। छत्तीसगढ़ में अब 13 मंत्री बन गए हैं। मंत्रालय के मंत्री ब्लॉक में पांच फ्लोर हैं। पांचवे फ्लोर में मुख्यमंत्री बैठते हैं और उनके सचिवालय के अधिकारियों का चैंबर है। उसके नीचे के चार फ्लोर मंत्रियों और उनके स्टाफ के लिए है। एक फ्लोर में तीन मंत्री के चैंबर हैं। अब मंत्री की संख्या 13 हो गई है। तीन मंत्री बनने से मंत्री लेवल के कमरे बचे हैं दो ही।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर-रायपुर में शीतलहर जैसे हालात: मैनपाट में जमी ओस की बूंदें, पारा 4 डिग्री तक उतरा

एक कमरे का जुगाड़
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, तीन में से दो मंत्रियों के लिए कमरा है, तीसरे के लिए नहीं। तीसरे मंत्री के लिए कमरे की व्यवस्था कहां से करें, इसे लेकर जीएडी के अफसरों ने अनुमति मांगी है। जीएडी ने फिलहाल दो छोटे कमरों को जोड़कर एक मंत्री के लिए वैकल्पिक इंतजाम किया है, मगर दो कमरों को जोड़ने के बाद भी कमरा वैसा नहीं बन पा रहा, जैसे मंत्री पूल के 12 कमरे हैं। जीएडी के अधिकारियों ने इसके लिए ऊपर से मार्गदर्शन मांगा है कि किस मंत्री को छोटा कमरा दिया जाए।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी: 12 लोगों को लगाया 70 लाख का चूना, पिता-पुत्र गिरफ्तार, एक फरार

सचिवों के कमरे की कमी
नया मंत्रालय जब बना था, उस समय दो-दो, तीन-तीन का आईएएस का बैच आता था। उस समय एक दर्जन से कुछ अधिक सचिव होते थे। अब सचिवों की संख्या बढ़कर 50 से ऊपर पहुंच गई है। ऐसे में सचिवों के बैठने के लिए कमरे ही नहीं हैं। उन्हें संसदीय सचिवों के कमरों में बैठाया जा रहा है। सचिवों और मंत्रियों के कमरों की साइज भी काफी लंबी-चौड़ी कर दी गई। अगर साइज कम की गई होती, तो फिर और कमरे निकल गए होते। हालांकि, नया रायपुर में जगह की कमी थी नहीं। अलबत्ता, सरकार अब मंत्रालय बिल्डिंग के एक्सपेंशन पर विचार कर रही है

इसे भी पढ़ें:  नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: तीन स्पेशल जोनल कमेटी के साथ 22 नक्सलियों ने उड़ीसा DGP के समक्ष किया आत्मसमर्पण

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles