Advertisment
छत्तीसगढ़

1.65 करोड़ रुपये के गबन की आरोपी सहायक बैंक प्रबंधक अंकिता पर कसा शिकंजा, ACB ने किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) की गरियाबंद (Gariaband) जिले की राजिम (Rajim) शाखा में 1.65 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लोन घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही (Ankita Panigrahi) को ओडिशा (Odisha) के बरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है.

अंकिता पाणिग्रही पर आरोप है कि उसने साल 2022 में बैंक के खाताधारकों के बंद खातों का दुरुपयोग करते हुए एक करोड़ 65 लाख रुपये के फर्जी ज्वेलरी लोन स्वीकृत किए और इस रकम का गबन कर खुद को लाभ पहुंचाया.

इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध

यह मामला एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में अपराध क्रमांक 01/2023 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13 (क), यथा संशोधित अधिनियम 2018 और भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  डेम के पास मिली 3 दिन से लापता युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles