Advertisment
Uncategorized

‘तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी…’, ठगों की फोन कॉल सुनकर हार्ट अटैक से महिला की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आगरा :  उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सरकारी स्कूल की टीचर को चार घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया. आरोपी ने पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है. अगर उसे छुड़वाना है, तो 15 मिनट के अंदर 1 लाख रुपये भेजो. वरना उसके वीडियो वायरल कर देंगे. आरोपी ने मम्मी मुझे बचा लो की आवाज भी सुनाई थी.

आरोपी की बात सुनकर शिक्षिका सदमे में आ गई और उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक शिक्षिका की पहचान 58 साल की मालती वर्मा के तौर पर हुई है. वो राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल अछनेरा में शिक्षिका थीं. इस घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें:  ‘भगवा’ बांग्लादेश की फिर उठी मांग, जारी हिंसा के बीच लोग बोले- भारत में मिलाने यही सही वक्त

परिजनों के मुताबिक 30 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे उनके पास व्हाट्सएप कॉल आया. डीपी पर किसी वर्दी वाले की फोटो लगी थी. फोन उठाते ही आरोपी ने कहा कि तुम्हारी बेटी सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई है. अगर उसे बचाना है तो वैसा करो, जैसा मैं कहता हूं. यह सुनकर उन्हें गहरा घक्का लगा.

व्हाट्सएप कॉल कर मांगे 15 मिनट में 1 लाख रुपये
मृतका के बेटे के मुताबिक मां ने उसे फोन पर इस घटना के बारे में बताया था. आरोपी ने उनसे एक लाख रुपये मांगे थे. फोन का कोड +92 से जो पाकिस्तान का है. इस मामले पर एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि 30 सितंबर को मौत हुई थी और गुरुवार को तहरीर मिली है. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी

इसे भी पढ़ें:  यासीन मलिक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI से कहा- हमारे देश में कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई मिली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles