Advertisment
 बिलासपुरAccidentछत्तीसगढ़

ट्रेलर से टकराकर कार के परखच्चे उड़े, युवक की मौत:बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर हादसा

हादसे के बाद इंजन में लगी आग; एक घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ने बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में अंबिकापुर के एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, कार चला रहा उसका दोस्त घायल है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

एएसआई शिव चंद्रा ने बताया कि अंबिकापुर का रहने वाला अस्कनेज राही सागर मार्केटिंग का काम करता है। गुरुवार रात वह अपने दोस्त जितेंद्र पाणी के साथ कार से किसी काम से रायपुर जा रहा था। रात करीब 9.30 बजे दोनों युवक नेशनल हाईवे में रतनपुर के पास पहुंचे थे। उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी।

इसे भी पढ़ें:  पंचधारी डैम में दो सगी बहनों की तैरती मिली लाश, हादसा या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान सामने सड़क किनारे पोकलेन लोड ट्रेलर खड़ा था। कार चला रहे जितेंद्र ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

हादसे में अंबिकापुर के युवक अस्कनेज राही की मौत हो गई।
हादसे में अंबिकापुर के युवक अस्कनेज राही की मौत हो गई।

युवक की मौत, दोस्त को मामूली चोट
इस घटना में अस्कनेज राही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार चला रहे उसके दोस्त जितेंद्र को मामूली चोटें आई हैं। इस बीच हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, जितेंद्र के खबर देने के बाद अस्कनेज के परिजन भी देर रात रतनपुर पहुंच गए।

कार चला रहे जितेंद्र पाणी को हादसे में मामूली चोटें आई हैं।
कार चला रहे जितेंद्र पाणी को हादसे में मामूली चोटें आई हैं।

कार के उड़े परखच्चे, इंजन में लगी आग
हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार के इंजन में आग भी लग गई, जिसे पुलिसकर्मियों ने बुझाय। बाद में क्षतिग्रस्त कार को सड़क से किनारे हटवाया गया।

इसे भी पढ़ें:  नहर में बहे मंत्रालय के दो कर्मचारी: SDRF की टीम चला रही है रेस्क्यू ऑपरेशन, अभी तक नहीं चला पता

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles