Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या:रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली लाश, पेंट की जेब से चाबी और चार्जर मिला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 4 के रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखा गया है।

मिली जानकारी अनुसार, नैला रेलवे स्टेशन मास्टर ने मंगलवार की सुबह जीआरपी को सूचना दी। एक युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश पड़ी है। जीआरपी मौके पर पहुंची। युवक की पहचान के लिए शव की तलाशी ली गई। पहचान के लिए कोई कार्ड नहीं मिला है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक के पेंट की जेब से बाइक की चाबी और एक मोबाइल चार्जर मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। मृत युवक की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  असामाजिक तत्वों ने 112 पुलिस वाहन पर बरसाए पत्थर, हमले में वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक और पुलिसकर्मी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles