Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चाम्पा के हसदेव नदी में डूबा युवक, गोताखोर तलाश में जुटे, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी के तेज बहाव में नहाने के दौरान पानी के अंदर एक युवक​​​​​​​ डूब गया है। युवक को डूबे 20 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, मगर युवक का कुछ पता नहीं चला सका है। बिलासपुर की एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। घटना चाम्पा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, युवक अश्रय कंवर (29) निवासी भवरमाल रोहदा का रहने वाला है। वह चांपा के पीआईएल कंपनी में ठेकेदार अनमोल यादव के अंदर में काम करता है। वह शनिवार की दोपहर करीब 2 से 2.30 बजे के बीच महुदा गांव से होकर गुजरी हसदेव नदी में नहाने गया हुआ था। युवक अश्रय कंवर को पानी में डूबता देख धनवार डेरा के लोगों ने बचाने की कोशिश की।

SDRF ​​​​​​​और गोताखोर की टीम तलाश में जुटी

इसे भी पढ़ें:  पोस्ट ऑफिस में RD योजना के नाम पर 1.50 करोड़ रुपए की ठगी, आरोपी युवक फरार

मगर युवक हसदेव नदी के तेज बहाव से पानी के अंदर चला गया। घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और चांपा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम और जांजगीर से 13 लोगों की गोताखोर की टीम पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू की गई मगर युवक अश्रय कंवर का कुछ सुराग नहीं मिल सका है।

हसदेव नदी के नीचे 6 फीट का जलकुंभी

आज रविवार को बिलासपुर के SDRF की 12 लोगों की टीम पहुंची हुई है और खोजबीन शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि हसदेव नदी के नीचे 6 फीट का जलकुंभी है जिसके कारण से खोजने में परेशानी हो रही है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंचे हुए हैं। युवक की शादी हो चुकी है एक छोटी बच्ची भी है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण समारोह का आयोजन,ओलंपिक मेडल लाने वाले खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles